6साल के इंतजार के बाद किसानों को मिली राहत, खरीफ 2025 आपदा मुआवजा खातों में पहुंचा, किसान महापंचायत के संघर्ष का दिखा असर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): किसान महापंचायत निवाई के लगातार संघर्ष, प्रशासनिक स्तर पर किए गए प्रयासों और जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद का परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। खरीफ फसल 2025 में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान के बाद लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहे निवाई क्षेत्र के किसानों के खातों में अब आपदा राहत राशि पहुंचनी शुरू हो गई है। मुआवजा राशि मिलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई और गांवों में राहत का माहौल बन गया। किसान महापंचायत के ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि वर्ष 2025 में अतिवृष्टि के कारण निवाई क्षेत्र की खरीफ फसल पूरी तरह चौपट हो गई थी। इसके बाद किसान महापंचायत ने किसानों के हित में लगातार आवाज उठाते हुए तहसीलदार, उपखंड अधिकारी, जिला कलेक्टर, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन सौंपे तथा धरना-प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग को मजबूती से रखा। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयासों और प्रशासन के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद पहली बार निवाई क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के किसानों को आपदा राहत राशि मिलनी शुरू हुई है। इस पूरी प्रक्रिया में तत्कालीन तहसीलदार नरेश गुर्जर, पटवार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर, पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, क्षेत्र के पटवारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा। दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि पात्र किसानों को अधिकतम 17 हजार रुपये तक की आपदा राहत राशि प्रदान की जा रही है। किसानों के खातों में राशि पहुंचने से उनके चेहरे खिल उठे हैं तथा प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है। इस अवसर पर किसान महापंचायत के महामंत्री शंकर मीणा, सूरज नारायण जाट, लालचंद मीणा, हरिनारायण शर्मा, संजय शर्मा, शंकर प्रजापत, राजाराम चौधरी, जगमोहन शर्मा, मुकेश शर्मा, गंगासहाय शर्मा एवं हरजी बैरवा सहित अनेक किसान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!