*भांवता रोड पर निवाई पुलिस का शिकंजा: 52 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निवाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भांवता रोड पर 52 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उप निरीक्षक भारती ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन लाल भार्गव एवं डीवाईएसपी रविप्रकाश शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गश्त के दौरान भांवता रोड किनारे संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुभाष पुत्र नन्दकिशोर सांसी, निवासी सांसियों की ढाणी, ललवाड़ी (थाना दतवास) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध देशी शराब के 52 पव्वे बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!