सुलह कराने पहुंचे ससुराल, समझौता बैठक में बिगड़ी बात: धक्का-मुक्की में बुजुर्ग की मौत, दामाद समेत 4 पर केस

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर/श्रीगंगानगर (मुकेश रामावत): पारिवारिक विवाद निपटाने के लिए बुलाई गई एक पंचायत खून-खराबे में बदल गई। सुलह के दौरान हुई हाथापाई में एक बुजुर्ग की जान चली गई। मृतक बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। नोखा निवासी सत्यनारायण ने सिटी थाना में रिपोर्ट दी। उनका आरोप है कि करीब 2 महीने पहले उनकी बेटी रेखा को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। रेखा का विवाह सूरतगढ़ निवासी राधा किशन से हुआ था। इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए मंगलवार को सत्यनारायण अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ राधाकिशन के घर पहुंचे थे। शुरुआत में दोनों पक्षों में शांति से बात हुई लेकिन बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राधाकिशन ने सत्यनारायण के साथ आए लक्ष्मण सोनी को धक्का देकर गिरा दिया और मारपीट की। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण सोनी को तुरंत एपेक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने राधाकिशन समेत 4 लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!