बीकानेर (मुकेश रामावत): भीषण गर्मी के बीच मरीजों और तीमारदारों को राहत पहुंचाने के लिए खत्री मोदी समाज ने सराहनीय पहल की है। समाज की ओर से पीबीएम अस्पताल स्थित हल्दीराम मूलचंद हॉस्पिटल के आपातकालीन विभाग में 35 नए सीलिंग फैन भेंट किए गए। फैन भेंट करने के इस कार्यक्रम में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.सुरेंद्र वर्मा, हल्दीराम मूलचंद हार्ट हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ.पिंटू नाहटा, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ.लवलीन कपिल और रमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस पुण्य कार्य में समाज के प्रमुख भामाशाह और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। इनमें भीमराज बजाज, शिवदान सिंह, संजय खत्री, कुलदीप मोदी, प्रदीप खेमानी, नारायण खत्री, बाल किशन खत्री, ईश्वर दयाल मोदी, निर्मला खत्री, गौरीशंकर खत्री, डॉ.देवेंद्र खत्री, अशोक खेमानी, शिव मोदी, कमल मोदी और दिनेश मोदी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ.सुरेंद्र वर्मा ने खत्री मोदी समाज के इस योगदान की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजों को इससे काफी सुविधा मिलेगी। समाजसेवियों ने कहा कि भविष्य में भी अस्पताल की जरूरतों के लिए ऐसे सहयोग जारी रखे जाएंगे।