लक्ष्मीनाथ जी घाटी के पास विवाद में खून: 35 वर्षीय युवक की मौत, आरोपी मौके से फरार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक आपसी झगड़े ने खूनी अंजाम ले लिया। लक्ष्मीनाथ जी घाटी के नीचे हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार है।  

*कहासुनी के बाद हुआ हमला*
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलजार बस्ती निवासी 35 वर्षीय शाबिर का घाटी के नीचे किसी बात को लेकर मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बाबू ने शाबिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी का घर घटनास्थल के ठीक सामने बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।  

*नशे की लत से जुड़ा था मामला* 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपी दोनों नशे के आदी थे और अक्सर साथ रहते थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में बहस हुई और मामला इतना बढ़ गया।  

*पुलिस ने शुरू की जांच*  

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना अधिकारी सविता डाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!