खैरथल मातौर रोड एमडीआर रोड नं 25 पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


खैरथल (अमित शर्मा): शहर के मातौर रोड एमडीआर रोड नं 25 पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कुछ वर्षों पूर्व प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर इस रोड पर लगाए गए थे परंतु किसान आंदोलन के चलते यह प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर टूटकर चूर हो गए। स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज गति से वाहन सड़क पर सरपट दौड़ रहे हैं, जिसमे आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। कई बार इस संबंध में समाजसेवी एवं नागरिकों ने नगर परिषद एवं राजस्थान स्टेट रोड कॉरपोरेशन अलवर विभाग को कई बार शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। नागरिकों ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर शीघ्र मातौर रोड एमडीआर रोड नं 25 पर स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!