रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): श्रम विभाग, जालोर द्वारा निर्माण श्रमिकों के निरस्त पंजीयन एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ऑनलाइन अपीलों के निस्तारण के लिए 22 जुलाई तक कार्यालय श्रम कल्याण अधिकारी, रेलवे स्टेशन के पास, रूप नगर, जालोर में विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है।श्रम कल्याण अधिकारी जालोर बुधराम ने ऑनलाइन अपील कर चुके सभी निर्माण श्रमिकों से मूल दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपनी अपील का निस्तारण करवाने की अपील की है।
3/related/default