फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वामित्व योजना, अटल ज्ञान केंद्र, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, पंच गौरव योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राजीविका के तहत नमो ड्रोन दीदी, लखपति दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी, पशु सखी एवं बैंक सखी कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र महिलाओं का नामांकन सुनिश्चित करने की बात कही।
*संपर्क पोर्टल पर परिवादों की हो नियमित मॉनिटरिंग*

जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!