कोटपूतली (ईशाक खान): निकटवर्ती ग्राम पंचायत गोनेड़ा के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व.रत्तिराम रावत की 12वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम व गौ सेवा का आयोजन किया गया। कस्बे के जीवन दाता ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान षिविर में कुल 21 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर कालूहेड़ा गौशाला में गौ सेवा एवं ग्राम गोनेड़ा में पौधारोपण भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जीवनदान के समान होता है। एक बूंद रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने स्व.रत्तिराम रावत को श्रद्धांजलि देते हुये कहा कि वे ना केवल एक जनप्रतिनिधि, बल्कि एक सच्चे समाजसेवी और प्रेरणा स्त्रोत थे। विक्रम रावत व विजेन्द्र रावत ने अतिथियों व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सरपंच देवेंद्र रावत, इंद्राज कसाना, सत्यवीर नेताजी, झमन पंच, दीपक खटाना, राजेश, नेतराम गुर्जर समेत अन्य मौजूद रहे।
3/related/default