कोटपूतली (ईशाक खान): जिले के ग्राम सुदरपुरा ढ़ाढ़ा के ग्रामीणों ने गांव की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के नाम जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि लंबे समय से सड़कों की सुध नहीं ली गई है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। सड़कों में 2-2 फीट के गहरे गड्ढे हो रहे हैं। सुदरपुरा से मीरापुर फॉर्म तक जाने वाली करीब 02 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की हालत बेहद दयनीय हो चुकी है। सड़क के बीचों-बीच गहरे गड्ढे हो गए हैं। यह सड़क ग्रामीणों को मुख्य कस्बे से जोड़ने का एकमात्र साधन है। बारिश के मौसम में स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। जलभराव और कीचड़ के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं जा पाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सुदरपुरा से ढ़ाढा की ओर चन्दा मोड़ से इन्द्राज टंकी तक का 400 मीटर का रास्ता भी पूरी तरह तहस-नहस हो चुका है। इस दौरान सरपंच उमेश यादव, भवानी सिंह, शंकर सिंह, राजेंद्र सिंह, पूरण सिंह, भीम सिंह, पूरण यादव, कुलदीप सोलंकी, दिनेश सोलंकी, शंकर चेतीवाल, अमित सिंह, शेरसिंह, विक्रम सिंह, हुकम सिंह, राजेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश, अजय आर्य, विसु, रतन, राकेश, रामु, रिकु, सुनील, दिनेश, अरुण, संजू सिंह तंवर, मदन लाल, किशन शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने मुख्य रास्तों की जल्द से जल्द मरम्मत और नवीनीकरण कराने की मांग की हैं, ताकि ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
By -
July 03, 2026
0
Tags: