स्कूटी योजनाओं की अस्थाई वरीयता सूची जारी, 06 जुलाई तक करवायें संशोधन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (इशाक खान): यहां के राजकीय एलबीएस पी.जी. महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए काली बाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण स्कूटी वितरण व प्रोत्साहन राशि योजना की अस्थाई वरीयता सूची जारी कर दी गई है। यह सूची आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के निर्देषानुसार जारी की गई है। प्राचार्य प्रो.आरके सिंह ने बताया कि योजनाओं में आवेदन करने वाली छात्रायें सूची में अपनी प्रविष्टियों और विवरण की अच्छी तरह जांच कर लें। यदि किसी छात्रा के आवेदन या विवरण में कोई त्रुटि या कमी है, तो वे आगामी 06 जुलाई तक कॉलेज में उपस्थित होकर आवश्यक संशोधन करवा सकती हैं। इस प्रक्रिया और योजनाओं के संबंध में अधिक जानकारी या सहायता के लिए छात्रायें महाविद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी डॉ.राकेश यादव से संपर्क कर सकती हैं। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक संशोधनों के पूरा होने के बाद अंतिम वरीयता सूची जारी की जायेगी। इसके बाद ही सभी पात्र छात्राओं को स्कूटी और प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जायेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!