बर्डोद नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के शोषण का आरोप, वाल्मीकि सेना ने की कार्रवाई की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): नगर पालिका बर्डोद में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वाल्मीकि सेना राजस्थान प्रदेश ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा, न्यूनतम मजदूरी से वंचित रखा जा रहा है तथा ईपीएफ, ईएसआईसी और साप्ताहिक अवकाश जैसी सुविधाओं में भी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। संगठन ने फर्जी कर्मचारियों के नाम पर वेतन बिल उठाने के भी आरोप लगाए हैं। साथ ही 30 जून को अधिशाषी अधिकारी से वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने की शिकायत भी की गई। वाल्मीकि सेना ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई और कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर जिले की सभी नगर पालिकाओं में हड़ताल, सफाई कार्य का बहिष्कार और जिला कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल आरोपों पर संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!