आईएमए राजस्थान द्वारा 'आईएमए प्राइड 2026' का भव्य आयोजन: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा रहे मुख्य अतिथि; डॉक्टरों का हुआ सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), राजस्थान की ओर से शनिवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के न्यू एकेडमिक ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में 'आईएमए प्राइड 2026' (इंस्टालेशन एवं डॉक्टर्स अवार्ड सेरेमनी) का गरिमामय आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। समारोह के दौरान आईएमए राजस्थान की नई कार्यकारिणी का आधिकारिक इंस्टालेशन संपन्न हुआ। डॉ.महेश शर्मा ने अध्यक्ष, डॉ.एन.के. अग्रवाल ने मानद सचिव, डॉ.आनंद गुप्ता ने प्रेसिडेंट इलेक्ट (2027-28) और डॉ.अखिल अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष के रूप में अपना कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में नई टीम ने चिकित्सा क्षेत्र की उन्नति और जन-स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
'डॉक्टर्स डे' के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने वाले राज्य के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं की श्रेणी में डॉ.विकास शर्मा, डॉ.दुर्गा शंकर, डॉ.तरुण ओझा, डॉ.धर्मेश, डॉ.अनिल वालिया सहित राज्यभर के कई डॉक्टरों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ऑर्गेनाइजिंग वर्किंग कमेटी के चेयरमैन डॉ.उमेश दत्त शर्मा, सेंट्रल ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ.रजनीश शर्मा, डॉ.सुनील कुमार कट्टा, डॉ.आशीष गुप्ता, डॉ.अनुराग शर्मा, डॉ.तरुण ओझा और डॉ.नरेश कुमार सोनी का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!