मतदान दलों के गठन के लिए कार्मिकों का डेटा 1 अगस्त तक अपडेट करना अनिवार्य

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पंचायत राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के आगामी आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने जिले के सभी कार्यालयाध्यक्षों, संस्थाप्रधानों तथा आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विवरण ईएमएस पोर्टल पर 1 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से अद्यतन करने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान दलों के गठन के लिए एनआईसी द्वारा विकसित ईएमएस पोर्टल पर सभी कार्मिकों का अद्यतन डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक डीडीओ को निर्धारित समय सीमा में अपने कार्यालय एवं कर्मचारियों का संपूर्ण विवरण पोर्टल पर अपडेट करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल चुनाव ड्यूटी के लिए पात्र कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी का विवरण अनिवार्य रूप से अद्यतन किया जाना है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों एवं डीडीओ को निर्देश दिए कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 1 अगस्त तक हर हाल में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा तक डाटा अपडेट नहीं करने वाले कार्यालयों के 2 अगस्त से सभी प्रकार के बिलों का आहरण रोक दिया जाएगा। साथ ही, लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा सकती है। तकनीकी सहायता के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कमलेश सैनी (95495-99572) तथा अतिरिक्त जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी पूनम महला (80056-96003) से संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!