श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर, भाजपा ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न बूथों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ डॉ.मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्य कार्यक्रम शहर की दीनदयाल कॉलोनी गली नंबर-1 स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में गरिमामय वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रवादी विचारों की चर्चा और संगठनात्मक एकजुटता का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे राष्ट्र की अखंडता और एकता के सच्चे प्रहरी थे। उन्होंने देशहित को सर्वोच्च मानते हुए अपने सिद्धांतों के लिए संघर्ष किया और भारतीय राजनीति को एक नई दिशा प्रदान की। वक्ताओं ने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका विचार आज भी देशवासियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने अपने जीवन में राष्ट्रहित, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार आज भी भारतीय राजनीति और भाजपा संगठन की कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। देश जिस विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसमें डॉ.मुखर्जी की सोच और दूरदर्शिता की झलक साफ दिखाई देती है। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष नितिन जैन छाबड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, डागरथल मंडल अध्यक्ष केदार दून, जिला उपाध्यक्ष ममता चौधरी, शहर उपाध्यक्ष किशन चौधर, महामंत्री डॉ.जय नारायण कुमावत, मंत्री जीतू विजय, लक्ष्मण खटाना, नरेश कसाना, लोकेश बैरवा, रामकेश मीणा, लालचंद माली, टिंकू बन्ना, वंश प्रदीप पारीक सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। जयंती कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी निवाई शहर मंडल की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, पार्टी की गतिविधियों तथा भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय बनाने तथा पार्टी को मजबूत करने के सुझाव भी लिए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!