RLP की 20 जून को जयपुर में अहम बैठक, हनुमान बेनीवाल करेंगे वन-टू-वन चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (राहुल शर्मा): राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने आगामी पंचायती राज चुनाव और विधानसभा चुनाव 2028 की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। पार्टी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देश पर 20 जून 2026 को प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक बुलाई गई है।

*11 बजे जालूपुरा कार्यालय में जुटेंगे पदाधिकारी*  

प्रदेश कार्यालय प्रभारी शंकर लाल नारोलिया एडवोकेट द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, 20 जून को प्रातः 11 बजे बी-8, जालूपुरा स्थित प्रदेश कार्यालय जयपुर में प्रदेश के सभी 41 जिला प्रभारियों और 200 विधानसभा क्षेत्रों के BLA प्रथम की आवश्यक बैठक होगी। यह आदेश पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल और प्रदेश प्रभारी दिलीप चौधरी की सहमति से जारी किया गया है।

*ये लाने होंगे दस्तावेज*  

आदेश में सभी जिला प्रभारियों और BLA प्रथम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिले और विधानसभा क्षेत्रों की BLA द्वितीय की संपूर्ण सूची और 10 सदस्यीय बूथ मैनेजमेंट कमेटी की सूची साथ लेकर आएं। इसके अलावा हर जिले व विधानसभा क्षेत्र से RLP के 15 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर व पते सहित सूची भी तैयार कर लानी होगी।

*बेनीवाल करेंगे वन-टू-वन चर्चा*  

बैठक में सांसद हनुमान बेनीवाल सभी पदाधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी पंचायती राज चुनाव, विधानसभा चुनाव 2028, BLA द्वितीय की सूचियों की समीक्षा और पार्टी की आगे की रणनीति तय करना है। पार्टी ने इस बैठक को अति महत्वपूर्ण बताते हुए सभी की उपस्थिति अनिवार्य की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!