प्रतिभाओं को मिला सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): ओम गोविंद परमार्थ संस्थान और नाबतोरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्थानीय जन उपयोगी भवन, शास्त्री नगर में प्रणेता 2026 समारोह का आयोजन हुआ। पर्यावरणविद् डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह को पर्यावरण और समाज सेवा में अपनी उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती फूल कँवर को भी सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले, गोपाल डेनवाल, विजेंद्र सैनी ने 100 से अधिक दिव्यांगजनों को सम्मानित किया। संयोजक अजय सैनी ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक सीमा कविराज सहित अन्य ने भी विचार रखे पर्यावरणविद् डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह ने वार्ता में बताया कि जो थोड़ा भी त्याग व सेवा करता है और अच्छे काम में मदद करता है, उसी का नाम हो जाता है और पूजा होने लगती है। किसी ने गाना सुनाकर प्रेरक संदेश दिया, तो किसी ने अपनी जीवन गाथा सजा कर संघर्ष से सफलता तक का अनुभव सुनाया वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगता व्यक्ति की क्षमता को सीमित नहीं करती बल्कि दृढ़ इच्छा शक्ति को उसे नई पहचान दिलाती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!