निवाई (लालचंद माली): जयपुर-टोंक रोड पर बस स्टेण्ड के समीप पीडब्ल्यूडी की जमीन पर वर्षों से हो रहे अतिक्रमणों को कोर्ट के फैसले के बाद पीडब्ल्यूडी प्रशासन ने मौका मजिस्ट्रे तहसीलदार नरेश गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता के साथ दो जेसीबी मशीनों की सहायता से पक्के अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोकने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि दुकानों पर कोर्ट का स्टे होने के बाद भी प्रशासन हमारी दुकानों को तोड़ दिया है। इस दौरान तहसीलदार नरेश गुर्जर ने पुलिस जाप्ता व महिला पुलिस कांस्टेबलों के साथ आक्रोशित महिलाओं को समझा बुझाकर अतिक्रमण हटाया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि कि उक्त पांचों दुकानों की संपत्ति पीडब्ल्यूडी विभाग की है। कोर्ट के फेसले पर अतिक्रमण हटाया गया है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान समझाईस करने के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने एक महिला सहित दो जनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
*पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बनी हुई दुकानों को किया ñ, कोर्ट के फैसले के बाद हुई कार्रवाई
By -
June 09, 2026
0
Tags: