झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सहकारिता क्षेत्र की वर्तमान में केंद्र प्रवर्तित और राज्य स्तरीय योजनाओं यथा ग्राम सेवा सहकारी समितियों को सशक्त करने हेतु कंप्यूटरीकरण करने, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर डेयरी/ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन करने, विश्व की सबसे बड़ी विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के अंतर्गत गोदाम निर्माण हेतु क्रय विक्रय सहकारी समितियों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों को भूमि आवंटन, ग्राम सेवा सहकारी समितियों में ई-सेवाओं के विस्तार हेतु ई-मित्र सेवा प्रारंभ करने, ग्रामीण स्तर पर जेनेरिक दवाइयों की पहुंच हेतु जन-औषधि केंद्रों को संचालित करने, कृषि विभाग से समन्वय कर भारत ऑर्गेनिक ब्रांड के उत्पादों को सहकारी समितियों के आउटलेट्स पर बिक्री हेतु उपलब्ध करवाने के साथ ही मिलेट्स/श्री-अन्न को आमजन तक पहुंचाकर स्वस्थ प्रदेश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने के लिए मिलेट्स कैफे एवं आउटलेट्स अधिकाधिक खोलने के संबंध में विस्तृत रूप से विचार-विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार विभा खेतान, अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय कुमार आर्य, जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला सहकारी विकास समिति (DCDC) की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
By -
June 05, 2026
0
Tags: