खुडिया में विधायक काला ने किया नए ट्यूबवैल का उद्घघाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला): ग्राम पंचायत खुडिया के मेन चौक में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के कोटे से स्वीकृत नए ट्यूबवैल का विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ उद्घघाटन किया गया। उद्घघाटन समारोह में मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम काला थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संजय सैनी चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, विनोद काजला पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, पूर्व प्रधान मीरा देवी, सुभाष भांबू चिड़ावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ, मोहन सिंह सरपंच खुडिया, शीशराम धतरवाल सरपंच, विजेंद्र सिंह सरपंच गोवली, रामविलास सैनी आलमपुरा, परमानंद बुडानिया, राजू ठेकेदार, अजय रणवा, रणधीर गोठवाल, अरविंद बाडेटिया थे। ग्राम वासियों ने लंबे समय से पीने के पानी की समस्या का सामना किया था। नए ट्यूबवैल के उद्घघाटन से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिलानी विधायक पितराम काला एवं पधारे हुए विशिष्ट अतिथियों का ग्रामवासीयों ने साफा एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक काला ने अपने उदबोधन में कहा कि क्षेत्र में विकास की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जहां भी ट्यूबवैल की जरूरत होगी मंजूर कराया जाएगा। पिलानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट का कैनाल का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।कार्यक्रम में प्रताप बलौदा, हरि सिंह शिलायच, अमर सिंह बलौदा, अमीलाल पटवारी, बलराज नारनौलिया, रोहतास नारनोलिया, विश्वाराम नारनोलिया, महावीर नारनोलिया, अशोक नारनोलिया, मंदरूप नारनौलिया, जय सिंह, रामकुमार नारनोलिया, गोपीचंद नारनौलिया समेत अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!