सूरौठ में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित, राधा कृष्ण की सजीव झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

AYUSH ANTIMA
By -
0

सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): कस्बे के मुरली मनोहर जी मंदिर परिसर में बीती रात को भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन संध्या कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने भगवान कृष्ण, देवी माता, खाटू श्याम जी एवं मुरली मनोहर जी के भजन प्रस्तुत किए। मंदिर के महंत गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ रात 9 बजे दीप जलाकर किया गया। इसके बाद कलाकार विनोद सैन नयापुरा, मनीष मस्ताना भुसावर एवं संजना देवी ने रचनाएं प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव में डुबो दिया। कार्यक्रम में मथुरा के कलाकार सोनू एवं गौरव कुमार ने डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन प्रातः 4 बजे प्रसादी वितरण के साथ किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!