सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): सैनी माली समाज की बैठक यहां महात्मा ज्योतिबा फुले आश्रम के पास आयोजित की गई। बैठक में 5 जून से कस्बे में सैनी समाज की ओर से दो दिवसीय पद गायन दंगल शुरू करवाने का निर्णय लिया गया। सभापति देव फूल सैनी एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरिमोहन पुष्पद ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित पद गायन दंगल 6 जून तक चलेगा। पद दंगल में दिनेश सैनी भूडा बावड़ी, राम खिलाड़ी सैनी बसवा, जगन सैनी नंदेरा एवं गिर्राज सैनी कंजोलिया का पुरा अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। बैठक में पद गायन दंगल की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
सूरौठ में सैनी समाज की बैठक आयोजित, 5 जून से पद गायन दंगल शुरू करने का लिया निर्णय
By -
June 01, 2026
0
Tags: