सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): चौबीसा जाट समाज की बैठक सोमवार को ग्राम खरैटा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के चौबीसा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने की। बैठक में समाज के लोगों ने शराब पीने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि जाट समाज का कोई व्यक्ति शराब का सेवन नहीं करेगा तथा शराब पीने वाले व्यक्ति पर समाज की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में अन्य कई सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के सम्बन्ध में भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्ष की अनुमति लिए बिना 3 जून को प्रस्तावित की जाने वाली बैठक को निरस्त करने का निर्णय भी लिया गया। महामंत्री तेज सिंह डागुर ने बताया कि बैठक में पिछले कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा डीजे प्रकरण पर भी चर्चा की गई। बैठक में संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल सिंह डागुर, भरोसी कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष विजय सिंह, शिव सिंह, दिनेश, भरत सिंह, रमेश, जय सिंह, रमेश, रमन सिंह, मोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष विष्णु डागुर, रोशन सिंह, भगवान सिंह, जगदीश जाट, रतन सिंह, देवी सिंह, आरिफ, धर्म सिंह, मंगती जाट आदि ने समाज सुधार के बिंदुओं पर परिचर्चा की। कार्यकारिणी पदाधिकारियों का चौबीसा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने सम्मान किया।
3/related/default