बाल संस्कार शिविर का समापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: दयावन भगवान श्री झूलेलाल मंदिर और श्री झूलेलाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई से आयोजित बाल संस्कार शिविर का समापन भगवान श्री झूलेलाल अमर शहीद कंवरराम साहिब सतगुरु स्वामी टेऊँरामजी महाराज मातृभूमि सिंध सपूत अमर शहीद हेमू कालानी की फोटो पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर भगवान गणेशजी की वंदना से किया गया। नांगल बैनाड़ रोड पर श्री झूलेलाल मंदिर के समीप स्थित एक मैरिज गार्डन में समापन समारोह आयोजित किया गया। सिंधु वीर नानकराम थावानी ने बताया कि समापन समारोह में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियो ने जमकर तालियां बटोरी। अध्यक्ष वासदेव रुपानी ने बताया कि मुख्य विशिष्ट अतिथियों का श्री झूलेलाल अंकित अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। विशिष्ट मार्गदर्शक छब्बलदास नवलानी ने प्रतिभागी बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सौ सौ रुपए भेंट किए। समिति सलाहकार इंद्र कुमार थावानी ने सभी बच्चों को आकर्षक स्कूल बैग भेंट किए। सचिव नारायण भाई ने बताया कि बच्चों को भेंट और प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहित किया गया। कोषाध्यक्ष ठाकुर हरिरामनी ने बताया कि इस अवसर पर सलाहकार इंद्र कुमार थावानी, प्रदीप रूपवानी, राजेश ठाकुर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष हर्ष केसवानी, दीपक खेमचंदानी, जितेंद्र साधवानी, दिव्यांश रुपानी सहित सक्रिय सेवादारों ने समर्पण भाव से सेवा कार्य कर आयोजन की सफलता में महती भूमिका निभाई। महिला मंडल की अध्यक्ष भूमि कृपलानी ने बताया कि संरक्षक नेहा हरिरामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया रामनानी, उपाध्यक्ष हिना चंदानी, महासचिव रुचिका बुलानी, लीलावती रावलानी, ज्योति सुखलानी, जमुना माता, सचिव सुनीता खत्री, कोमल खत्री, निशा मल्होत्रा, ऊषा खत्री, कविता लालवानी, कोमल आसवानी, मोनिका रूपवानी, भाविका गंगवानी सहित सेवादारों ने समापन पर भोजन प्रसादी वितरीत कर सेवा कार्य किया। सम्माननीय जन ने समय पर पधारकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!