कचरे के ढेर में कराह रहा झुंझुनूं

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर केके गुप्ता झुंझुनूं जिले को लेकर कितने संवेदनशील है, उसकी एक बानगी मोदी रोड, जो झुनझुनु की व्यस्तम रोड है व मोरारका कालेज के पास पड़े गंदगी के ढेर है स्पष्ट दिखाई देता है। झुंझुनू को शंघाई बनाने को लेकर ब्रांड एंबेसडर ने शहर में स्वच्छ भारत अभियान के प्रभारी व सह प्रभारी भी नियुक्त किए लेकिन उनको खुद के अभिनंदन समारोह से ही फुर्सत नहीं है। जब जिला मुख्यालय पर यह हाल है तो पूरे जिले की नगर पालिका क्षेत्र में क्या हालात होंगे, इसका अंदाजा इन विहंगम दृश्य से लगाया जा सकता है। यह गंदगी का ढेर जिला मुख्यालय की व्यस्तम रोड पर देखने को मिलते हैं तो शहर के अंदरूनी भाग में कितनी साफ सफाई होगी। इस रोड पर मोरारका कालेज भी है , शिक्षा के मंदिर की रोड पर यह कूड़े का ढेर है, जो स्वच्छ भारत अभियान पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!