सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ पंचायत समिति के जीवणसर धाम स्थित बाबा सूरदास मन्दिर धाम में सोमवार को ज्येष्ठ माह की वट पूर्णिमा पर भव्य जागरण व भण्डारे का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रदालुओं महिला, पुरुष, बच्चों व छात्र छात्राओं ने जागरण में शामिल होकर आनन्द उठाया। कार्यक्रम में भक्त पप्पु सिंह महाराज के सानिध्य में हुए जागरण में दिनेश गायक कलाकार लक्ष्मण बाकोलिया, जगवीर सिंगर भापर, सज्जन बेन्जो मास्टर, कपिल ढोलक वादक, हरिश बैण्ड वादक, श्रीराम साउण्ड भापर आदि ने भजनो की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। उक्त कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सोमवीर लाम्बा, उम्मेद लाम्बा, इन्द्राज भक्त, धीर सिंह झाझड़िया, सुबे सिंह लाम्बा, धर्मवीर राव, सोमवीर फोगाट, रमेश ख्यालिया, जयचन्द लाम्बा, सोहन लाल पंघाल, जयवीर मीठी जनाउ, चमन झाझड़िया आदि शामिल हुए।
3/related/default