पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 29 जून 2026 को भामाशाह जयंती पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान कार्यक्रम में धींधवा बिचला के रेपसवाल परिवार के प्रो.चौथमल तथा हीराजी भास्कर परिवार के सुनील कुमार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धींधवा बिचला में भवन निर्माण हेतु राशि प्रदान करने पर शिक्षाश्री उपाधि से अलंकृत किया गया। भामाशाहों को प्रेरित करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपचंद लाखवान को शाला प्रेरक सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा, डायट प्रिंसिपल श्रीमती सुमित्रा झाझड़िया, पूर्व संयुक्त निदेशक जगबीर सिंह यादव जनप्रतिनिधि एवं समस्त जिले के सम्मानित होने वाले भामाशाह तथा संस्था प्रधान उपस्थित रहे। जिला स्तर पर सम्मानित होने वाले भामाशाहों तथा प्रधानाचार्य को सरपंच राजपाल, योगाचार्य राजकुमार भास्कर, सज्जन रेपसवाल, गोकुल राम जांगिड़, बलवान सिंह भास्कर, गुरुदयाल भास्कर, सतवीर भास्कर, लोकेश भास्कर, राजेंद्र भास्कर, कमांडेंट महेंद्र सिंह, अमर सिंह मेघवाल, अंतर सिंह काजला व समस्त ग्राम पंचायत वासियों ने बधाई दी।
3/related/default