चिड़ावा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मुख्य बाजार में कैलाश सुलतानिया के संयोजन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन का भव्य अभिनंदन किया गया। दोनों पदाधिकारी सपत्नीक चिड़ावा आए थे। 

*दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया स्वागत*

कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय धर्म गुरु वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में दोनों अतिथियों और उनकी पत्नियों का पारंपरिक रूप से दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह और भागवत मंगल पाठ भेंटकर सम्मानित किया गया।
*धार्मिक जागृति और एकजुटता पर बल*
अभिनंदन से अभिभूत होकर राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नत्थूराम जैन ने समाज को संबोधित किया। दोनों पदाधिकारियों ने
अग्रवाल समाज में धार्मिक जागृति लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। समाज बंधुओं को हर स्तर पर एकजुट रहने और आपसी समन्वय बढ़ाने का संदेश दिया। क्षेत्र में समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और सामाजिक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।
*दस्तावेज दुरुस्ती के लिए शिविर लगाने की मांग*
कार्यक्रम के संयोजक कैलाश सुलतानिया ने इस मौके पर समाज के सामने आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मांग रखी कि प्रत्येक जिला और तहसील स्तर पर डॉक्यूमेंट्स (दस्तावेज) दुरुस्ती के लिए ब्लॉक और जिला स्तरीय विशेष शिविर लगाए जाने चाहिए, ताकि अग्रवाल समाज के विद्यार्थियों और आम लोगों को सरकारी व सामाजिक कागजातों को ठीक करवाने में आसानी हो और वे योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। कार्यक्रम के समापन के बाद दोनों राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान स्थानीय अग्रवाल समाज के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!