संतों का आशीर्वाद और जनसेवा का लिया संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राज्यसभा सांसद अलका सिंह गुर्जर ने शनिवार को उपखंड क्षेत्र के हरभांवता स्थित अद्वैत आश्रम का दौरा कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री बालकानंदगिरी जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया तथा स्वामी हीरानंद गिरी महाराज एवं सेवानंद गिरी महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यह यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के समन्वय का संदेश देती नजर आई। इस अवसर पर सांसद अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि हरभांवता गांव और यहां के संतों का स्नेह व आशीर्वाद उनके राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहा है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और संतों का मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने का भरोसा दिलाया। शिवदयाल गुर्जर ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी श्री बालकानंद गिरी महाराज ने सांसद का माला पहनाकर और स्मृति-चिह्न स्वरूप तस्वीर भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने समाज में सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का धर्म और समाज से जुड़ाव सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है। इससे पूर्व हरभांवता टोल के पास भाजपा अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने सांसद अलका सिंह गुर्जर का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भगवान श्रीराम का पावन चित्र भेंटकर अभिनंदन किया गया तथा पुष्पमालाओं एवं साफा पहनाकर सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा अरनिया मंडल के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अद्वैत आश्रम में सांसद ने प्रसादी भी ग्रहण की। इस अवसर पर पवन पोसवाल, हनुमान सराधना दातली, कजोड़मल गुर्जर, शिवराज गुर्जर, मास्टर रामलाल गुर्जर, रामफूल गुर्जर, सीताराम लांगड़ी, अशोक सोनी, नन्दलाल लांगड़ी, श्योजीराम कुराड़, राकेश तंवर, बुधराम मीणा और महेन्द्र फागणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!