भीषण गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, पसीने से तरबतर हो रहे लोग

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): क्षेत्र में पड़ रही तेज गर्मी और उमस ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों का हाल बेहाल है तथा दिनभर सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। सुबह करीब 9 बजे के बाद ही तेज धूप अपना असर दिखाना शुरू कर देती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों के शरीर से लगातार पसीना निकल रहा है, जिससे कपड़े तक पूरी तरह भीग जा रहे हैं। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थ, शरबत, फलों के रस और अन्य शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं, जिनकी मांग भी लगातार बढ़ रही है। तेज गर्मी का असर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। भारी वाहन चालक दोपहर के समय पेड़ों की छांव में वाहन खड़े कर आराम करते नजर आ रहे हैं। वहीं गर्मी इतनी अधिक है कि घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों का पानी भी अत्यधिक गर्म हो रहा है। स्थिति यह है कि उस पानी को पीना तो दूर, उससे मुंह धोना भी मुश्किल हो रहा है। गर्मी और उमस के दोहरे प्रहार से आमजन परेशान नजर आ रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!