निवाई (लालचंद माली): 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के सफल आयोजन के लिए विद्या भारती संस्थान, जयपुर की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर के पांचजन्य सभागार में चल रहे नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग के प्रातः कालीन सत्र में एक घंटा विभिन्न योगों का नियमित अभ्यास करवाया जा रहा है। प्रधानाचार्य गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि वर्ग पालक महीपाल सिंह, योग शिक्षिका बहिन दुर्गा देवी व राजेश शर्मा, टोंक योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। योगा क्लास में मंगलवार को प्राणायाम,अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, पवन मुक्तासन, कटि चक्रासन, भ्रामरी प्राणायाम सहित अन्य योगासनों का अभ्यास करवाया गया। टोंक जिला सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग में सवाई माधोपुर टोंक जयपुर ग्रामीण व जयपुर जिले के 125 नवीन आचार्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
3/related/default