निवाई (लालचंद माली): बरोनी थानांतर्गत गांव बरथल में घरेलू विवाद को लेकर एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर डीवाईएसपी रामवतार व नायब तहसीलदार रामकेश मीणा मौके पर पहुंची और महिला से समझाइश कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। थानाधिकारी नारायणलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब साढे 3 बजे सूचना मिली कि गांव बरथल में सुनीता मीणा पत्नि तेजाराम मीणा घरेलू विवाद को लेकर गांव में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई है। सूचना पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और काफी समझाईश के बाद करीब 3 घंटे बाद उसको टंकी सु नीचे उतारा। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
घरेलू विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, 3 घंटे की समझाईश के बाद उतरी नीचे
By -
June 16, 2026
0
Tags: