निवाई (लालचंद माली): सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोधमति माताजी संघ का 17 जून को गाजे बाजे के साथ भव्य मंगल प्रवेश होगा, जहां आर्यिका माताजी संध का निवाई मे 17 जून को सुबह बायपास स्थित पुलिया से निवाई में मंगल प्रवेश होगा। मीडिया प्रभारी सुनील भाणजा एवं विमल जौंला ने बताया कि समाजसेवी दिनेश चंवरिया, अग्रवाल समाज चौरासी के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र चंवरिया, जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा, दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, युवा परिषद अध्यक्ष सुनील भाणजा, नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंवरिया, नेमीचंद जैन, त्रिलोक रजवास, विमल पाटनी, महेश गिन्दौडी़, रवि भाणजा, नीरज माधोराजपुरा, अनिल पराणा व शंभु कठमाणा सहित कई श्रद्धालुओं ने आर्यिका माताजी के समक्ष श्रीफल भेंटकर निवाई प्रवेश के लिए निवेदन किया है। उन्होंने बताया कि आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी से मंगल विहार करती हुई गंगापुर सिटी, बगड़ी, पीपल्दा, बोंली रवासा, जामडोली, शिशोलाव, करीरिया, झिलाय होते हुए बायपास स्थित अंकलीकर हाऊस पर पहुंचे, जहां श्रद्धालुओं ने चरण प्रक्षालन व आरती करके अगुवानी की। उन्होंने बताया कि आर्यिका माताजी संघ बुधवार को सुबह बायपास स्थित पुलिया से गाजे बाजे एवं जुलूस के साथ रवाना होते हुए अग्रवाल जैन मंदिर व अहिंसा सर्किल सहित मुख्य मार्गों से होते हुए नसियां जैन मंदिर पहुंचेंगे, जहां सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा गाजे बाजे के साथ चरण प्रक्षालन करके अगुवानी की जाएगी।
आर्यिका श्रुतमति एवं सुबोध मति माताजी का निवाई में आज होगा मंगल प्रवेश
By -
June 16, 2026
0
Tags: