शिक्षक संघ रेसटा की बैठक 18 को

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन राजस्थान के जिलाध्यक्ष देवेंद्रप्रताप जाट की अध्यक्षता में 18 जून को टोंक में जिला स्तरीय बैठक आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप जाट ने बताया कि संगठन की जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी गठन हेतु 18 जून को सवाईमाधोपुर चौराहा पर स्थित भूतेश्वर महादेव मन्दिर टोंक में बैठक आयोजित होगी। बैठक में जिले भर में कार्यरत प्रबोधक व प्राचार्य सहित सभी शिक्षक भाग लेंगे। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करवाने एवं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले को लेकर आगामी रणनीति तय की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!