शहरी सेवा शिविरों में लम्बित प्रकरणों का होगा त्वरित समाधान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित शहरी सेवा शिविर में शहरवासियों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई तक संचालित रहेंगे। शिविर में नगर पालिका क्षेत्र के पुराने व लम्बित प्रकरणों के साथ-साथ 15 जुलाई की अवधि में प्राप्त सभी नए एवं नवीन आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे शहरी सेवा शिविर के अन्तर्गत अपने आवेदनों व प्रकरणों का निस्तारण करवाकर राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न शितलताओं एवं छूटों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। आमजन की सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर 18 से 22 जून तक अग्रवाल धर्मशाला में वार्ड नं. 7, 8, 9, 10, 11, 12 व 13 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 से 25 जून तक नवीन स्कूल के पास स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड नं. 14, 15, 16, 17, 18 व 19 के आवेदनों का निस्तारण किया जाएगा। इसी प्रकार 27 व 29 को सिंधी धर्मशाला में वार्ड नं. 25, 21 व 26 के लिए शिविर लगेगा। 30 जून व 1 जुलाई को जिरात रोड स्थित सामुदायिक भवन में वार्ड नं. 23, 24 व 27 के लिए कार्य किया जाएगा। 2, 3 व 6 जुलाई को शिवाजी कॉलोनी के अम्बेडकर भवन में वार्ड नं. 28, 29, 30 व 32 के शिविर आयोजित होंगे। 80 फिट रोड़ स्थित सामुदायिक भवन द्वितीय में 7 से 9 जुलाई तक वार्ड नं. 20, 22, 34, 35, 36 व 37 के लिए शिविर लगेगा। सुभाष कॉलोनी सामुदायिक भवन में 10 व 13 जुलाई को वार्ड नं. 33, 38 व 39 के लिए शिविर लगेगा। अभियान के अंतिम दिनों में पुन: नगर पालिका कार्यालय में 14 व 15 को वार्ड नं. 31, 1 व 40 के लिए शिविर का आयोजन कर इस अभियान का समापन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!