देशी कट्टा, कारतूस और छूरे के साथ तीन गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिला पुलिस की ओर से अवैध हथियारों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत शहर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और एक धारदार छूरा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने 14 जून को तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करणी रीको एरिया निवासी गणेश सिंह के कब्जे से एक धारदार छूरा बरामद किया गया। वहीं अरुण विश्वास के पास से 12 बोर का देशी कट्टा जब्त किया गया। इसके अलावा नीतिश पासवान उर्फ गोलू के कब्जे से चार जिंदा 7.57 एमएम कारतूस बरामद किए गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!