रामपुरा बस्ती में नमकीन चाट की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: शहर के रामपुरा बस्ती क्षेत्र में एक नमकीन चाट की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी खाद्य सामग्री, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और संबंधित विभाग को सूचना दी। समय रहते किए गए प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। दुकान में एलपीजी सिलेंडर भी रखे हुए थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी सिलेंडर खाली थे। यदि सिलेंडरों में गैस भरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था और आसपास की दुकानों व मकानों को भी नुकसान पहुंच सकता था। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि दुकान मालिक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!