सरकारी कार्य में बाधा डालने, राजस्व रिकॉर्ड छीनने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला हुआ दर्ज

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): बरोनी पुलिस थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने, राजस्व रिकॉर्ड छीनने एवं जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी नारायण लाल गुर्जर ने बताया कि प्रार्थी हल्का पटवारी नोहटा रामस्वरूप खटीक निवासी सुनारा ने मामला दर्ज करवाया है कि वह एवं हल्का पटवारी भरथला मोनू चौधरी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के प्रकरण तहसीलदार के आदेशों की पालना में गांव कांटोली में सीमा ज्ञान कर पत्थरगढी की कार्रवाई को लेकर 5 मई को मौके पर जा रहे थे। तभी नोहटा में अर्जुन पुत्र श्योजी जाट, जीतराम पुत्र रामकिशन जाट, विनोद पुत्र श्योजी जाट, कैलाश पुत्र रामराय जाट सहित अन्य व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोककर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया गया और राजकीय कार्य करने के लिए जबरन रोका और गाड़ी में रखी जरीब एवं आवश्यक राजस्व रिकॉर्ड जबरन छीनकर ले गए। इस दौरान आरोपियों ने पटवारियों के खिलाफ जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों पटवारी अटल सेवा केन्द्र नोहटा पहुँचे। इसी दौरान भूअ. निरीक्षक राजेश कुमार मीणा भी वहाँ पहुँचे, तो उक्त आरोपी पुन: अन्य परिवारजनों के साथ वहाँ पहुँचकर एक बार फिर राजकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की, जमकर गाली-गलौज व अपशब्दों का प्रयोग किया एवं जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में प्रार्थी हल्का पटवारी नोहटा रामस्वरूप खटीक ने पुलिस थाना बरौनी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!