श्री दादू वाणी मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर, जीर्णोद्धार के बाद दादू वाणी जी की हुई भव्य स्थापना

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): श्री दादू संप्रदाय जमात के तत्वावधान में श्री दादू वाणी मंदिर जमात में मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण होने के उपरांत दादू वाणी जी का स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दादू वाणी जी की स्थापना की गई तथा इसके पश्चात महा आरती का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर धार्मिक आयोजन को भव्यता प्रदान की। इस अवसर पर महंत रामप्रकाश दास महाराज (रामगंज, जयपुर), रामप्रसाद दास, राजेश दास, सुरेश दास, संत रामानंद दास, महावीर दास भंडारी, दयाराम दास, नारायण दास, माधव दास, प्रहलाद दास, सतीश दास, केशव दास, रामचंद्र, रामनिवास, हरिदास, भंवर दास सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने महा आरती में भाग लेकर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!