बेतुके, मर्यादाहीन बयान के लिए तुरंत मातृशक्ति से माफी मांगे प्रभारी मंत्री खीवसर: वत्सस

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में गर्भवती महिलाओं की किडनियां खराब होने के मामले की जांच करने बीकानेर आए राजस्थान के चिकित्सा मंत्री और बीकानेर प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का यह बयान कि महिलाएं पैदल आई या नाचते गाते आई बड़ा बेतुका और मातृ शक्ति के लिए मर्यादाहीन है में कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हुए चिकित्सा मंत्री से मांग करता हूं कि वे अपने इस बेशर्म बयान के लिए तुरंत मातृ शक्ति से माफी मांगे अन्यथा अगली बार बीकानेर आने पर चिकित्सा प्रभारी मंत्री का जबरदस्त विरोध किया जाएगा। भाजपा शुरू से ही महिला विरोधी पार्टी रही है, इनकी मासिकता पुरुष प्रधान की विकृति वाली है। इनको कभी महिलाओं का सम्मान करना आया ही नहीं और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बीकानेर में चिकित्सा मंत्री ने दे दिया। महिलाओं को जब वो अपनी कोख से बच्चा देने वाली होती है, उसको देवतुल्य माना जाता है। उसी देवतुल्य गर्भवती महिलाओं के बारे में चिकित्सा मंत्री का बयान यह साबित करता है कि भाजपा का मातृशक्ति वंदन अभियान सिर्फ ढकोसला है, उसके सिवा कुछ नहीं। चिकित्सा मंत्री अपने बयान के लिए महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा भारी विरोध झेलने को तैयार रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!