श्री शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति उमड़े श्रद्धालु, भगवान शिवजी के अवतारों का किया वर्णन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शिवाजी कॉलोनी के टीलेश्वर महादेव मन्दिर में आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्यवस्थापक चन्द्र शेखर जायसवाल ने बताया कि राजेश शास्त्री ने भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा हवन कुण्ड में मंत्रोचारण के साथ आहुतियां दी एवं पूर्णाहुति करके महा आरती की गई। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी करवाई। इस अवसर पर कमला देवी, गीता देवी, गिरिराज चौधरी, गिरिराज शर्मा, राजमुरारी कुर्मी, जगमोहन सोनी व विजय शर्मा सहित कई श्रदालु मौजुद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!