पलेई में मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): गांव पलेई में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। दशरथ सिंह पलेई ने बताया कि महाराणा प्रताप की 486 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन पर विस्तार से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप राष्ट्र की आन बान एवं स्वाभिमान के प्रतीक साहस त्याग और पराक्रम की अमर गाथा लिखने वाले थे। उनका संघर्ष राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अटूट संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। उनके जीवन से हमें अनेक प्रेरणाय मिलती है। मातृभूमि के लिए उन्होंने अनेक यातनाएं सही और अपने हक के लिए निरंतर संघर्ष करते रहे, ऐसे वीर महापुरुषों को देशवासी कभी नहीं भुल सकते है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा मातृभूमि की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए। इस अवसर पर जयसिंह चौहान, सुमित्रा, श्रीदेवी, भानु प्रताप सिंह, स्वाती, लक्ष्मी, वंदना व मुस्कान सहित कई महिला-पुरूष मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!