विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीज लाभान्वित*

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): निकटवर्ती ग्राम पंचायत सुदरपुरा ढ़ाढ़ा के खरिया गौर में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आशीर्वाद मैटरनिटी होम कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक फिजिशियन डॉ.सतीश यादव, कॉर्डोलॉजिस्ट डॉ.युधिष्ठिर यादव, डॉ.सुनील, डॉ.रमेश, डॉ.राहुल गुर्जर समेत अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवायें दी। शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाईयों का वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर शिविर संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता नागेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत निरोगी रहे, इसी भावना के साथ उक्त शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान अस्पताल एचआर विजय यादव, डॉ.सुनील, डॉ.रमेश सिंह चौहान, डॉ.राहुल गुर्जर, अरविंद यादव, महेश गुर्जर आदि स्टॉफ समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!