जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्मोल स्टेप फाउंडेशन एवं एलबीएस पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा संस्था संस्थापक एवं राजस्थान स्वच्छता अम्बेसडर केके गुप्ता एवं प्राचार्य डॉ.मुदित गुप्ता के निर्देशन मे महाविद्यालय परिसर, तिलक पार्क ओर पंडित देवी शंकर तिवारी पार्क मे 101 परिंडे लगाकर एवं वितरित कर परिंडा महोत्सव 2026 की सुरुवात की। इस अभियान के तहत गर्मियों मे प्यासे पक्षीयो के लिए 501 परिंडे लगाने का लक्ष्य रखा है। गुप्ता जी ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए स्वच्छता एवं पक्षी संरक्षण बहुत जरूरी है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि एसपी भटनागर (रा.से.यों निदेशक), (उप प्राचार्य), डॉ.सुनीता अग्रवाल, डॉ.कृष्ण मोहन, चंदन सिंह रावत, ललिता यादव, दीपिका बंसल (कार्यक्रम अधिकारी), अमोलक बैरवा, लक्ष्मण सैन (समाजसेवी) के साथ साथ गणेश बैरवा, धवल राव, तुषार, आस कुमार एवं पिरयांशु आदि स्वयंसेवकों के साथ पूरी टीम ने सहयोग किया।
पर्यावरण को बचाने के लिए स्वच्छता एवं पक्षी संरक्षण अति आवश्यक है: केके गुप्ता
By -
June 15, 2026
0
Tags: