झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राजस्थान में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगद्गुरु चक्रपाणि जी महाराज के मार्गदर्शन एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया के नेतृत्व में, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक योगी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा काजड़ा तथा कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला ने गो रक्षा प्रदेश संगठन महामंत्री पंडित नंदकिशोर की अनुशंसा पर झुंझुनू जिले के पांच सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं।
घोषित नियुक्तियों के अनुसार शंकर लाल शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश कुमार शर्मा (बसावतिया) को झुंझुनू जिलाध्यक्ष, हरीश कुमार कड़ियां चिड़ावा नगर अध्यक्ष, सुनील कुमार टेलर चिडावा तहसील अध्यक्ष तथा पुरुषोत्तम शर्मा को खेतड़ी तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है, वे उस विश्वास पर पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्मठता के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के संरक्षण, गौ रक्षा, राष्ट्रहित एवं हिन्दू समाज के संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इन नियुक्तियों से झुंझुनू जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा हिन्दू महासभा का जनाधार और अधिक सुदृढ़ होगा। कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।