सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): घुमंतु, अर्ध घुमंतु व विमुक्त डीएनटी समाज की बैठक 21 जून को हिंडौन में मंडावर रोड स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित की जाएगी। डीएनटी संघर्ष समिति के जिला संयोजक जगदीश नाथ ढिंढोरा एवं जोगी समाज के पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरनाथ जोगी ने बताया कि घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त डीएनटी समाज को 10% आरक्षण देने, पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनाव में अलग से आरक्षण देने, शहर एवं गांवों में पट्टे जारी करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीएनटी समाज की ओर से 1 जुलाई को जयपुर में महापड़ाव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में महापड़ाव कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में चर्चा की जाएगी।
3/related/default