जहरीले सर्प के काटने से किसान की मृत्यु

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरौठ/करौली (मोहन पाठक): गांव भुकरावली में जहरीले सर्प के काटने से एक 70 वर्षीय किसान की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि भुकरावली निवासी सागर प्रजापति (70) पुत्र राम चांगी प्रजापति 19 जून की शाम को अपने खेत में कार्य कर रहा था। इसी दौरान प्रजापति को जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजनो को पता चलने पर उसे हिंडौन के राजकीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जयपुर ले जाने की बात कही गई। परिजन जब सागर प्रजापति को बयाना अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में सागर ने दम तोड़ दिया। सामाजिक कार्यकर्ता भगवान सिंह मीणा ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध करवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!