गर्मी में राहत की बूंद: खेतड़ी के रामायण सत्संग चबूतरे पर लगा वाटर कूलर

AYUSH ANTIMA
By -
0


खेतड़ी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के खेतड़ी कस्बे में गुरुवार को निर्जला एकादशी के पावन मौके पर श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिली। हीरावाला कुआं स्थित रामायण सत्संग चबूतरा परिसर में ठंडे पानी के वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नागरमल गुर्जर ने फीता काटकर कूलर को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "गर्मी में शुद्ध पेयजल सबसे बड़ी सेवा है। यह पहल पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।" यह वाटर कूलर स्व.निरंजन लाल संतोष कुमार की पुण्य स्मृति में उनके परिजन गोपाल झुंझुनूवाला तथा अग्रवाल समाज खेतड़ी के अध्यक्ष प्रदीप झुंझुनूवाला के सहयोग से लगाया गया। रामायण सत्संग चबूतरा शहर का प्रमुख धार्मिक केंद्र है। यहां रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु और बाजार आने वाले राहगीर जुटते हैं। अब सभी को मुफ्त में ठंडा और स्वच्छ पानी मिलेगा।

*कौन रहे मौजूद*

कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष विजेश शाह, सत्संग समिति अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक, उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अशोक हाकम, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, सुरेश सोनी, सुरेश शाह, गोपाल गुप्ता, मिट्ठू शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!