रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने शनिवार सुबह सामतीपुरा रोड स्थित 45 करोड की लागत से बनकर तैयार हुए नवनिर्मित रेल्वे ओवरब्रिज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि एक समय था जहां जालोर में एक भी रेल्वे ओवरब्रिज नहीं था, वहीं आज दो-दो रेल्वे ओवरब्रिज बनकर तैयार खडे है (सर्किट आरओबी की लागत 92 करोड़़), जिससे आमजन की राह आसान हुई है, जिससे रेल्वे फाटकों पर लगने वाली कतारों से भी शहरवासियों को मुक्ति मिली है। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि रेल्वे ओवरब्रिज बनने से यातायात सुगम हुआ है, साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं तथा लगने वाले लम्बे जामों से आमजन को राहत मिली है, इससे सफर सुरक्षित होगा तथा समय और ईंधन की बचत होगी। इस अवसर पर रवि सोलंकी, गणपतसिंह बगेडिया, प्रेमाराम देवासी, सुरेश सोलंकी, डिम्पल सिंह, रतन सुथार, दिनेश महावर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एक समय था जब एक भी आरओबी नहीं था, वहीं आज दो आधुनिक आरओबी बनकर हुए तैयार: मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
By -
June 13, 2026
0
Tags: