विराट नगर: भांकरी स्थित आवास पर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना।
*अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश*
जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, चिकित्सा और राजस्व से जुड़े कई मामले सामने आए। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
*‘विकास का संकल्प ही कार्यशैली की प्रेरणा’*
इस अवसर पर कहा गया कि जनता का विश्वास, उनकी अपेक्षाएं और क्षेत्र के विकास का संकल्प ही हमारी कार्यशैली की सबसे बड़ी प्रेरणा है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं के समाधान की मांग की।